Rochak news : अचानक शख्स को जिंदा निगल गई शार्क, देख सब हैरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे की, इसमें एक शार्क ने बीच पर तैर रहे एक शख्स को निगल लिया. एक दिन पहले मिस्र के रेंज सी रिजॉर्ट कस्बे हरघड़ा के पास की बताई जा रही है. समुद्र तट पर तैर रहे एक रूसी पर्यटक को एक शार्क ने मार डाला।
बता दे की, एक फेसबुक पोस्ट में मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि वह व्यक्ति रूसी नागरिक बताया जा रहा है। रूसी दूतावास ने उस व्यक्ति की पहचान की है मगर उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने बाद में शार्क को पकड़ लिया। मंत्रालय दुर्लभ हमले के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शख्स पानी में संघर्ष करता नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की मगर सफल नहीं हुए।
टेलीग्राम मैसेजिंग एप्लिकेशन पर अपने आधिकारिक चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में, वाणिज्य दूतावास ने रूसी पर्यटकों से पानी में सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए तैराकी प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।