Red Line On Medicine Strip: दवा के पैकेट पर क्यों बनी होती हैं रेड लाइन, अगर नहीं हैं पता तो जरूरी हैं जानना

ewrwe

इंटरनेट डेस्क। आप हम कई लोग मेडिकल पर जाते हैं और दवाई खरीद कर लाते हैं, डॉक्टर लिखी हो या फिर कभी कभार हम मर्जी से भी ले आते हैं जिसका हमें कभी-कभी बुरा नतीजा भी भुगतना पड़ जाता है। हम इस बात पर ध्यान नहीं देते कि दवाई की पैकेट पर बनाए गए निशानों का क्या मतलब होता है, वैसे आपने देखा होगा कि कुछ दवाइयों के पत्ते या पैकेट पर लाल रंग की लाइन या धारियां बनी हुई होती हैं, आखिर इसका कारण क्या है, जानते हैं आज।

क्यों बनी होती हैं लाल धारियां
ये तो साफ है कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना सेहत के लिए घातक हो सकता है, कुछ दवाइयों तो बकायदा इसके लिए अपनी पैकेट पर इसके लिए खास चिन्ह बनाती हैं। दवाइयों की पैकेट पर बनी लाल धारियां भी इसीलिए बनाई जाती हैं, जिसका मतलब होता है कि आप बिना डॉक्टर की सलाह के उस दवा को न खाएं।

डॉक्टर से सलाह ले
बहुत देखने में आता हैं कि लोग गूगल के जरिए सर्च करके या किसी की सलाह पर कोई भी दवाई ले लेते हैं, इससे उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है, जरूरी है कि इस तरह से खुद का इलाज न करके डॉक्टर की सलाह लें।

pc-news24

From Around the web