मिल गई असल जिंदगी की रॅपन्ज़ेल, ये है दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला, गिनीज़ वर्ल्ड बुक में भी बनाई जगह

आपने डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'टैंगल्ड' में प्रिंसेस रॅपन्ज़ेल को देखा होगा। रॅपन्ज़ेल अपने लंबे सुनहरे बालों के लिए जानी जाती हैं। उनके बाल कई महिलाओं के लिए अजूबा हैं, लेकिन क्या आपने कभी असल ज़िंदगी में इतने लंबे बालों के साथ किसी को देखा है? उत्तराखंड की रेनू धारियाल ने अपने लंबे बालों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके लंबे बालों वाले पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं और महिला के बाल देखकर हर कोई हैरान है।
हल्द्वानी की रहने वाली रेनू अपने लंबे बालों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। महिला के बाल 271.50 सेंटीमीटर लंबे हैं, यानी 8 फीट 10 इंच। महिला के लंबे बालों पर ध्यान देते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की है। अपनी इस उपलब्धि की खुशी शेयर करते हुए रेनू ने यूजर्स के साथ शेयर किया है कि वह इतने सालों से अपने लंबे बालों की देखभाल कैसे कर रही हैं।
Renu Dhariyal (India) has the longest hair in the world! 🩷
— Guinness World Records (@GWR) August 7, 2026
She has claimed the record for longest hair on a living person (female).
Her stunning raven tresses measure an unbelievable 271.50 cm (8 ft 10 in) long. pic.twitter.com/N8FeWdUGP0
यह पोस्ट @GWR हैंडल पर शेयर की गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने महिला के नाम की घोषणा की और उनकी निजी जानकारी देते हुए एक कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया। रेनू ने बताया कि वह 2015 से अपने बाल बढ़ा रही हैं। तब से उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थी।
रेनू ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया, "मैं 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हूं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को बहुत सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिससे मुझे इतने लंबे बाल रखने की प्रेरणा मिली। मैंने 2015 से अपने बाल नहीं कटवाए हैं।" इतने लंबे बालों की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। रेनू हर दिन कई घंटे अपने बालों की देखभाल में बिताती हैं। अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपने बालों को बनाए रखने के लिए, वह आमतौर पर लंबी चोटियां बांधती हैं। गिनीज द्वारा जारी तस्वीरों में, उनके घने काले बाल फर्श पर बिखरे हुए, उनके बिस्तर के किनारे से लटके हुए और बैठने पर उनके चारों ओर लिपटे हुए दिख रहे हैं।
