Rakshabandhan 2025: जाने कितने दिनों के बाद उतार देनी चाहिए राखी, उसके बाद क्या करना चाहिए रक्षासूत्र का

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन का त्योहार जा चुका हैं, इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया गया था और बहनों ने भाई कलाई पर राखी बांधी थी। लेकिन इस खास दिन के बाद एक सवाल कई लोगों के मन में आता है और वो ये की राखी कितने दिनों तक पहननी चाहिए? और इसे कब खोल देना चाहिए और उतारने के बाद उसका क्या करना चाहिए।
कितने दिन राखी पहनते हैं
यह सवाल हर किसी के मन में आता हैं और इसका उत्तर हमारी धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक विश्वासों और व्यक्तिगत सुविधा पर निर्भर करता है। धार्मिक दृष्टिकोण से राखी उतारने के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है, लेकिन परंपराओं के अनुसार इसे सावन पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद अमावस्या तक यानी लगभग 15 दिनों तक पहना जा सकता है। कुछ जगहों पर राखी को 3, 7 या 11 दिन तक पहनने की भी मान्यता है, वहीं कई लोग जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी के दिन राखी उतारते हैं।
राखी उतारने के बाद क्या करें?
राखी एक पवित्र वस्तु मानी जाती है, इसलिए इसे इधर-उधर फेंकना अशुभ माना जाता है। इसे सम्मानपूर्वक समर्पित करने के लिए कई शुभ तरीके हैं। आप राखी को नदी या किसी पवित्र जल में प्रवाहित कर सकते हैं, जिससे उसका विसर्जन हो जाए। इसके अलावा, किसी पेड़ पर राखी बांधना भी एक शुभ और धार्मिक तरीका माना जाता है। राखी को कभी भी कूड़े में या गंदगी में न फेंकें।
pc- mypandit.com
