Phone Explosion: पैंट की जेब में फटा फोन! हाथ और प्राइवेट पार्ट का हो गया ऐसा हाल, देख....

d

सोशल मीडिया पर इस समय एक पोस्ट बेहद ही वायरल हो रही है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल गाज़ियाबाद के एक व्यक्ति की जेब में Samsung Galaxy S26 फट गया, जिससे उसके हाथ और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। वहीं यूज़र्स फ़ोन की बैटरी में कथित खराबी को लेकर Samsung से जवाब मांग रहे हैं.

शख्स ने जेब में रख रखा था फोन 

X पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, माजिद नाम का यह व्यक्ति गाज़ियाबाद से ग्रेटर नोएडा के डंकापुर स्थित अपने गाँव जा रहा था। उसे अपनी जेब में पड़ा फोन बेहद ही गर्म महसूस होने लगा जो उसने एक महीने पहले ही खरीदा था। पोस्ट में दावा किया गया है कि जब फ़ोन उसकी पैंट की जेब में ही था, तभी उससे धुआँ निकलने लगा। वह उसे अपनी जेब से बाहर ही निकालने वाला था लेकिन उस से पहले ही जेब में पड़े फोन में धमाका हो गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि आस-पास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे पास के अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। 

 वायरल हुआ फोटो 
वायरल पोस्ट के साथ फोटोज भी शेयर की गई है। जिसमे फोन बेहद ही डैमेज दिख रहा है। बैटरी वाला हिस्सा बुरी तरह जला हुआ और पिछला पैनल पिघला हुआ नज़र आ रहा है पोस्ट को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।  “एक और दिन, एक और धमाका: भारत में एक व्यक्ति की जेब में Galaxy S26 में धमाका हुआ, जिससे उसका मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया.”

From Around the web