Pakistan Funny Video: फ्यूचर कार दिखाने निकला पाकिस्तानी पत्रकार! टेस्ट में ही हो गई बेज्जती; पुलिस वैन से टकराई

pc: in khabar
सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पाकिस्तान के ड्राइवरलेस कार की तकनीक की खिल्ली उड़ा दी। वीडियो इस्लामाबाद का बताया जा रहा है, जहां ऑटोमेटेड मोड में चल रही कार अचानक एक पुलिस वैन से टकरा जाती है। हादसे के दौरान कार में मौजूद पत्रकार ने कार को रोकना चाहा लेकिन उस से पहले ही वह टकरा गई।
वायरल वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना इस्लामाबाद के डी-मौक इलाके में हुई। उस समय पत्रकार मुहम्मद अलीजा कार की आगे वाली पैसेंजर सीट परबैठ कर कार के फीचर्स के बारे में बता रहे थे और तारीफ़ कर रहे थे। शुरुआत में गाड़ी नॉर्मल तरीके से चल रही थी लेकिन अचानक अनियंत्रित हो गई।
इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई। अलीजा ने कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी।
🔴 Pakistan'da bir adam, kendi geliştirdiği sürücüsüz otomobili test ederken polis arabasına çarptı. pic.twitter.com/QSFgD4L1kM
— 3. Dünya Savaşı (@ww3mediaa) August 31, 2026
इंटरनेट कनेक्शन टूटने से बिगड़ा कंट्रोल?
पत्रकार के मुताबिक, कार को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के माध्यम से दूर बैठे ऑपरेटर द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। उनका दावा है कि इंटरनेट कनेक्शन में समस्या आने के बाद कार का रिमोट कंट्रोल सिस्टम प्रभावित हुआ और वाहन अनियंत्रित हो गया।
अलीजा ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि उनका इरादा युवा टेक इनोवेटर को बदनाम करने का नहीं था. उन्होंने नई टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपेरिमेंट करते समय सेफ्टी को प्राथमिकता देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
