होली पर ससुर ने बहु को मिलाया फोन, दोनों पहुंचे नदी किनारे, बनाए संबंध, इसके बाद हुआ ऐसा जिसे जान उड़ जाएंगे होश

बिहार के कैमूर जिले के मुखराव गांव में रामाशीष बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मोड़ पर उसकी बड़ी बहू गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और बाद में भभुआ जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार रामाशीष बिंद गुड़िया पर अवैध संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाता था। उत्पीड़न को और अधिक सहन न कर पाने के कारण उसने उसे जान से मारने का फैसला किया।
कॉल रिकॉर्ड से मामले में मिली सफलता
जांच अधिकारी रूबी कुमारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन रिकॉर्ड का विश्लेषण करने से महत्वपूर्ण सफलता मिली। घटना के दिन सुबह करीब पांच बजे की गई कॉल से पुलिस को अहम सबूत मिले। पूछताछ के दौरान गुड़िया ने कबूल किया कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध था। जब उसके ससुर को इस संबंध के बारे में पता चला तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उस पर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसके विरोध के बावजूद वह पीछे नहीं हटा। गुड़िया ने अपनी सास और ननद को भी इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने उसका साथ देने की बजाय उसे ही दोषी ठहराया। इस बीच उसका पति घर से बाहर रह रहा था।
हत्या की योजना बनाई
होली के त्योहार के दौरान गुड़िया अपने मायके गई थी, लेकिन उसका ससुर लगातार फोन करके उस पर दबाव बना रहा था। परेशान होकर उसने अपने ससुर से छुटकारा पाने का फैसला किया। अपनी योजना के तहत वह मंगलवार को दोपहर 3 बजे घर से निकली और शाम को मुखराव पहुंची। शाम करीब 7 बजे बक्सर जिले के खीरी गांव से आए उसके ससुर उसे लेने आए। वह उसे नदी किनारे चने के खेत के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। मौका पाकर गुड़िया ने अपनी योजना को अंजाम दिया और उसके ससुर की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने मायके लौटी, कपड़े बदले और अगले दिन अपने ससुर के घर शोक मनाने चली गई। उसने ऐसा दिखावा किया कि उसे कुछ पता ही नहीं है।
हालांकि, पुलिस को हत्या में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का संदेह है तथा मामले की जांच जारी है।