OMG! पढ़ाने के बजाय स्टूडेंट्स से क्लासरूम में ये कैसा काम करवा रही टीचर, वीडियो हुआ वायरल

S

स्कूलों को ज्ञान का मंदिर माना जाता है। यहां स्टूडेंट्स को अच्छी बातें सिखाई जाती हैं और उनके अच्छे भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में हुई एक अजीब घटना ने यूजर्स को परेशान कर दिया है। वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल स्टूडेंट्स को पढ़ाने के बजाय उनसे बॉडी मसाज लेती नजर आ रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

वीडियो में क्या हुआ?

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी इलाके का है, जिसमें एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि प्रिंसिपल छोटी छात्राओं से अपनी मसाज करवा रही हैं। यह घटना कर्वी के नया बाजार स्थित एक प्राइमरी स्कूल में हुई बताई जा रही है। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल स्कूल के फर्श पर बिछी चटाई पर आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं। कुछ स्टूडेंट्स अपने हाथों और पैरों से उनकी पीठ की मसाज करते दिख रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, महिला का नाम मधु कुमारी है, जो स्कूल की प्रिंसिपल हैं। 


इस घटना का वीडियो वायरल होते ही यूज़र्स ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है और कई लोगों ने एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।

From Around the web