OMG! शादी समारोह से 20 लाख के गहने और लाखों नकद लेकर फरार हुआ चोर, दावत उड़ाने के बाद दिया वारदात को अंजाम; CCTV वायरल

dd

PC: ANANDABAZAR

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक मेहमानों के बीच घुल-मिलकर शादी की दावत का आनंद लेता रहा और मौका मिलते ही करीब 20 लाख रुपये की जूलरी व 2.5 लाख रुपये कैश से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। यह पूरी घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है और इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद वीडियो के अनुसार, एक व्यक्ति पुराने कपड़ों और हाथ में जैकेट लिए समारोह में पहुंचा। जब लोग नाच-गाने और आयोजन में व्यस्त थे, तब उसने मौका देखकर टेबल पर रखा बैग उठाया और फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो वेव सिटी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के द्वारका इलाके से आया बताया जा रहा है। वह भीड़ में शामिल होकर कीमती सामान की रेकी कर रहा था और दावत खाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गया।

इस घटना का वीडियो 'घर का कलेश' नामक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया गया है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस आशंका की भी जांच कर रही है कि वारदात में आरोपी के अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं, जो मेहमानों के रूप में समारोह में मौजूद थे।

From Around the web