दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से भी महंगा है मुकेश अंबानी का एंटीलिया, जानकर उड़ जाएंगे होश

e

PC: TV9

वैसे तो पूरी दुनिया में सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारतों की रेस चल रही है, लेकिन खर्च के मामले में एक खास बात सामने आई है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा और दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग मर्डेका 118 को बनाने का खर्च, मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया से भी कम है।

यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंचा है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग माना जाता है। इस प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में पूरा हुआ। इस शानदार बिल्डिंग को बनाने में करीब 13,608 करोड़ रुपये का खर्च आया।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद मर्डेका 118, 679 मीटर ऊंचा है और दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन 2014 में शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11,601 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

मुंबई में एंटीलिया 173 मीटर ऊंचा और 27 मंजिला प्राइवेट घर है। इसका कंस्ट्रक्शन 2006 में शुरू हुआ था और 2010 में पूरा हुआ। कहा जाता है कि इस आलीशान घर की कीमत करीब 18145 करोड़ रुपये है।

दिलचस्प बात यह है कि एंटीलिया की ऊंचाई भले ही बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 से काफी कम है, लेकिन कीमत के मामले में यह दोनों इमारतों से ज़्यादा महंगा है। करीब 4 लाख स्क्वेयर फीट एरिया में फैले एंटीलिया में कई आलीशान सुविधाएं हैं।

From Around the web