Meerut Viral Video:गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ, देख उड़ जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका के कारण पति ने बीवी को बीच सड़क पर चलती हुई कार के बोनट पर लटका लिया और वह कार चला रहा है। खबरों की मानें तो बीवी ने पति को प्रेमिका के साथ मोमो खाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर ही हाईवोल्टेड ड्रामा होने लगा।
पीड़ित महिला का नाम सुनीता बताया जा रहा है। वहीं, पति मयंक और उसकी प्रेमिका का नाम माही बताया जा रहा है। पति की इस हरकत पर बीवी ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कब की है घटना?
ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मंयक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी पर मोमो खा रहा था। तभी उसकी बीवी आ गई और दोनों को साथ देख विरोध करने लगी। स्थिति देखते हुए पति ने गर्लफ्रेंड के साथ जब भागने की कोशिश की तो बीवी कार को रुकवाने के लिए बोनट पर लटक गई और मयंक बेशर्मी से कार को चलाता रहा। तभी किसी ने इसका वीडियो शूट कर लिया। वहीं लोगों ने गाड़ी को रुकवाकर महिला की जान बचाई।
Extra-Marital affair Kalesh (Wife Caught her Husband with another lady inside Car) Wife stood in front of the car. When the husband drove the car, the wife remained hanging onto the bonnet 📍Meerut, Uttar Pradesh https://t.co/09Cj15GAbI
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 4, 2026
पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
पति-पत्नी और वो से जुड़ा हुआ ये मामला मेरठ पुलिस चौकी तक पहुंच गया। इस घटना पर एसपी सिटी विनायक भोसले का बयान आया है। उन्होंने बताया है कि, ‘महिला सुनीता ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। इस मामले में वीडियो भी प्रकाश में आई हैं। आरोपों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।’
