Mahashivratri 2025: इन शिव मंदिरों में कर ली अगर आपने भी शिवरात्रि की विशेष पूजा तो हो जाएगा आपके साथ में....एक का तो ऐतिहासिक महत्व

इंटरनेट डेस्क। महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। लेकिन आज आपको बिहार में कई ऐसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे मे बताएंगे जहां जाकर आप पूजा पाठ करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, जहानाबाद-गया
बिहार के गया और जहानाबाद जिले की सीमा पर स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। मंदिर का गर्भगृह लाल पत्थर के टुकड़ों से बना है, इस मंदिर के निर्माण को लेकर एक रोचक कथा प्रचलित है।
अशोक धाम मंदिर, लखीसराय
लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर बिहार का एक प्रमुख शिव मंदिर है, जिसे बिहार का देवघर भी कहा जाता है। इस शिवलिंग की खोज 1977 में एक चरवाहे अशोक ने की थी, जिसके नाम पर ही इस मंदिर का नाम रखा गया।
बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर
बाबा गरीबनाथ मंदिर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है। यह मंदिर सौ वर्षों से भी अधिक पुराना है। माना जाता है कि पहले इस स्थान पर एक विशाल बरगद का पेड़ था। जब इस पेड़ को काटने का प्रयास किया गया, तो पेड़ के नीचे एक अद्भुत शिवलिंग प्रकट हुआ। तभी से इस स्थान पर भगवान गरीबनाथ शिव की पूजा की जाने लगी।
pc- Tv11