Mahabharata: जब युधिष्ठिर के एक 'आधे सच' ने बदल दिया युद्ध का रुख, जानिए द्रोणाचार्य के वध की पूरी कथा

ww

pc: acharyaprashant

महाभारत के युद्ध में धर्म और नीति की सीमाएं कई बार धुंधली हुईं। कुरुक्षेत्र के मैदान में जब कौरव सेनापति गुरु द्रोणाचार्य पांडव सेना पर काल बनकर टूट पड़े, तब उन्हें परास्त करना असंभव सा लग रहा था। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ने एक ऐसी कूटनीति रची, जिसमें सत्यवादी युधिष्ठिर को भी एक 'अधर्म' का सहारा लेना पड़ा। आइए जानते हैं महाभारत युद्ध के 15वें दिन घटित इस छल और धर्म संकट से जुड़े प्रसंग को:

जब अजय हो गए थे गुरु द्रोणाचार्य
भीष्म पितामह के शय्या पर लेटने के बाद गुरु द्रोणाचार्य कौरव सेना के प्रधान सेनापति बने। उनके दिव्य अस्त्रों और युद्ध कौशल के आगे पांडवों की सेना में हाहाकार मच गया। द्रोणाचार्य को जब तक उनके हाथ में शस्त्र थे, युद्ध में हरा पाना नामुमकिन था। पांडवों की पराजय निश्चित देखकर श्रीकृष्ण समझ गए कि द्रोण को रोकने का केवल एक ही मार्ग है—उन्हें पुत्र मोह में मानसिक रूप से तोड़ना।

नरो वा कुंजरो वा: श्रीकृष्ण की कूटनीति
श्रीकृष्ण के सुझाव पर भीम ने मालवा के राजा इन्द्रवर्मा के 'अश्वत्थामा' नाम के हाथी का वध कर दिया। इसके बाद भीम ने युद्धभूमि में चिल्लाना शुरू किया, "अश्वत्थामा मारा गया!"

जब यह खबर गुरु द्रोण तक पहुँची, तो उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ। वे जानते थे कि पांडवों में केवल युधिष्ठिर ही ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी असत्य नहीं बोलते। द्रोणाचार्य ने सत्य की पुष्टि के लिए युधिष्ठिर से पूछा कि क्या सच में उनका पुत्र अश्वत्थामा मारा गया है?

युधिष्ठिर का आधा सच और शंखनाद
युधिष्ठिर ने उत्तर दिया: "अश्वत्थामा हतः" (अश्वत्थामा मारा गया), लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने धीमे स्वर में कहा— "नरो वा कुंजरो वा" (मानव या हाथी, मुझे नहीं पता)।

जैसे ही युधिष्ठिर ने "नरो वा कुंजरो वा" कहा, श्रीकृष्ण ने तुरंत अपना 'पांचजन्य' शंख बजा दिया। शंख की तीव्र ध्वनि में युधिष्ठिर के बाद के शब्द दब गए और द्रोणाचार्य केवल यही सुन पाए कि उनका पुत्र अश्वत्थामा मारा गया है।

शस्त्र त्याग और द्रोण का वध
पुत्र शोक में व्याकुल होकर गुरु द्रोणाचार्य ने युद्धभूमि में ही अपने धनुष-बाण त्याग दिए और ध्यानमग्न होकर बैठ गए। इसी अवसर का लाभ उठाकर द्रुपद के पुत्र और धृष्टद्युम्न ने अपनी तलवार से द्रोणाचार्य का वध कर दिया।

From Around the web