Jokes: पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया..! और बोला- आज तो फिर से हनीमून..., पढ़ें मजेदार जोक्स

Joke 1:
पिता- बेटा इस बार परीक्षा में तुझे 80 प्रतिशत नंबर लाने हैं
गोलू- नहीं पापा, मैं 90 प्रतिशत लाऊंगा
पिता- क्यों मजाक कर रहा है?
गोलू- शुरू किसने किया था...
Joke 2:
बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया और उसकी तरफ घूरते हुए पूछा-
ये छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं?
Joke 3:
पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया..!
पति- जानू..! आज तो फिर से हनीमून मनाने का मन कर रहा है..!
पत्नी (चिढ़कर)- रहने दीजिए..!
आपको बस रात में ही प्यार आता है..!
दिन में तो जैसे सांप सूंघ जाता है…!
पति के मुंह से सच निकल गया- अरे..!
क्योंकि रात में अंधेरा होता है न और…
दिन में तुम्हारी शक्ल देखकर मूड ही नहीं बनता..!
फिर तो चार दिन तक छत पर मच्छरों ने पति के साथ हनीमून मनाया..!!
Joke 4:
पप्पू की बीवी को डाकू उठाकर ले गए..
पप्पू अपनी बीवी को छुड़ाने जाने लगा तो
गांव वालों ने कहा- “खाली हाथ क्यों जा रहे हो..?”
ये सुनकर पप्पू ने दो किलो सेब ले लिए..!
Joke 5:
पत्नी- सुना है कि जन्नत में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते?
पति- बिल्कुल सही सुना है आपने.!
पत्नी- ऐसा क्यों.?
पति- अरे पगली इसलिए तो उसे…
जन्नत कहते हैं.!!