Jokes: मारवाडी सेठ की पत्नी की तबियत बार बार खराब होती रहती थी । किसी ने उस पर कुछ रूपये वारने की सलाह दी ताकि बला टले, मारवाडी ने अपनी पत्नी के सर पर 15/-₹ रुपए वारे, पढ़ें आगे

Joke 1:
एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया
बीवी- आप ठीक तो है ना
कंजूस- फालतू की बात छोड़ मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा
Joke 2:
मारवाडी सेठ की पत्नी की तबियत बार बार खराब होती रहती थी । किसी ने उस पर कुछ रूपये वारने की सलाह दी ताकि बला टले
*
मारवाडी ने अपनी पत्नी के सर पर 15/-₹ रुपए वारे । और फिर उन 15 रुपए में 85 रुपए और मिला कर अपने रिलायंस मोबाइल नम्बर पर रिचार्ज करवा लिया ।
*
पत्नी : ये क्या क़ियां तुमने?
मारवाडी : तेरे पर वारे 15 में 85 मिलाकर रिचार्ज करवाने पर *85/-₹* रूपये का बैलेंस मेरे पास वापस आ गया....और *तेरे ऊपर वारे गए 15 रूपये अम्बानी को चले गए अब तेरी बला अम्बानी के सर पर।*
वो पैसे वाला है,
अपने आप व्यवस्था कर लेगा,
इस बला को टालने की भी..

Joke 3:
बंता अपनी बीवी के साथ कॉफी हाउस गया.
बंता(बीवी से)- कॉफी जल्दी पी, नहीं तो ठंडी हो जाएगी!
बीवी- तो क्या हुआ जी?
बंता- मेन्यू कार्ड नहीं देखा तूने!
हॉट कॉफी- 15 रुपए
कोल्ड कॉफी- 45 रुपए

Joke 4:
पत्नी ICU में थी..
पतिअसमर्थ था,,अपने आँसू को नियंत्रित कर पाने में...
चिकित्सक: हम सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं परंतु कुछ भी गारंटी नहीं दे सकते।
उसका शरीर प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है...
ऐसा लगता है कि वह कोमा में है..
.
.
पति: प्लीज डा०... उसे बचा ली लीजिए...उसकी उम्र ही क्या है...
अभी सिर्फ 31 साल की है..एक बच्चा है हमारा..परिवार को जरूरत है उसकी...
.
हमारे सपने, जो हमने साथ मिल के देखे,,, बोलते बोलते उसका गला भर आया...
.
.
.
.
अचानक से कुछ हुआ, चमत्कारिक ढंग से...
ईसीजी में हरकत सी हुई... उसके हाथ हिलने लगे,,,,
उसके होंठ कांपने लगे,, हल्के से आंखे खोली ,,,
और धीरे से बुदबुदाई,,,,
*"मैं 29 की हूँ..."*
