Jokes: लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे, माहौल रोमांटिक था, सूरज डूबने को था, पढ़ें आगे

ss

Joke 1:

नासा का रॉकेट ब्लास्ट हुआ।
जापान: टेक्नॉलजी परीक्षण किए थे?
नासा: हां।
रूस: क्रिटिकल मास वॉल्यूम ठीक था?
नासा: हां।
भारत: नींबू-मिर्ची टांगे थे?
नासा: नहीं।
भारत: जणा ही फाटग्यो थारो रॉकेट।

Joke 2:

कॉलेज में 2 दोस्त एक सेमिनार में बैठे थे।
पहला दोस्त: यार, यह लेक्चर इतना बोरिंग है कि मेरी तशरीफ तक सो गई।
….
दूसरा दोस्त: मुझे पता है, अभी 2 बार तुम्हारी तशरीफ के खर्राटे मैंने सुने।

d

Joke 3:

लड़की: आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का: ओह, फिर क्या हुआ?………
लड़की: वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
हमारी फैमिली बहुत स्ट्रिक्ट है न…

Joke 4:

लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था।
सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी।
लड़की बहुत देर से बोल रही थी और
लड़का मुस्कराता हुआ उसकी बात सुन रहा था।
….
लड़की ने पूछा- क्या तुम्हें मेरी बातें सुनना
इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं?
….
लड़के ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा-
नहीं रे, रजनीगंधा खाए हैं।

d

Joke 5: 

नट्टू एक केमिस्ट की दुकान पर गया और बोला,
भैया, मेरी मदद करोगे?
केमिस्ट: हां-हां, बोलो?
नट्टू ने एक दवा की बोतल से एक चम्मच लिक्विड निकाला और
केमिस्ट को पिलाकर पूछा, मीठी है क्या?
केमिस्ट: नहीं तो।
नट्टू: बस यही पूछना था भैया। धन्यवाद!
केमिस्ट: लेकिन, यह कौन सी दवा है?
नट्टू: दरअसल, डॉक्टर ने बोला था यूरिन ‘टेस्ट’ करवाओ
कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।

From Around the web