Rochak news : बीवी को कानोंकान खबर नहीं, पति ने पैदा कर लीं सैकड़ों औलादें, सच सामने आते ही दांव पर लगी शादी!

ऐसा कहा जाता है कि अच्छे रिश्ते के लिए दो लोगों के बीच पारदर्शिता बहुत जरूरी है। बता दे की, रिश्ता जितना साफ-सुथरा होगा, वह उतना ही लंबे समय तक टिकेगा। कभी परिस्थितियों के कारण तो कभी किसी अन्य कारण से लोगों के बीच दूरियाँ आ जाती हैं। अगर यह स्थिति पति-पत्नी के बीच हो तो मामला वाकई गंभीर हो जाता है। एक शख्स के साथ जिसकी पत्नी को जब उसके अतीत के बारे में पता चला तो वह यह बर्दाश्त नहीं कर सकी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, उस शख्स ने अपनी कहानी साझा की और कहा कि वह अपने अतीत में ऐसी चीजें करता था जो उसे उस समय सही लगता था। शादी के बाद उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, मगर एक दिन उसकी सच्चाई उसकी पत्नी के सामने आ गई। उस दिन के बाद से उनकी जिंदगी में जो उथल-पुथल मची, उसे कोई और नहीं समझ सका.
न जाने कितने बच्चों का बाप है ये लड़का...
अपने बारे में शख्स ने लिखा कि उसने कॉलेज के दिनों में आसानी से पैसा कमाने के लिए स्पर्म डोनेशन का रास्ता अपनाया। उन्होंने उन जोड़ों की भी मदद की जो माता-पिता नहीं बन सके और उन्हें पैसे भी मिले। बता दे की, जब वह अपनी प्रेमिका और अब पत्नी से मिले तो उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं और उनके 2 बच्चे हैं। उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया, मगर कुछ साल पहले जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने एक बार फिर स्पर्म डोनेशन की ओर रुख किया।
ऐसे सामने आया सच...
उस शख्स ने कॉलेज में स्पर्म डोनेशन के बारे में बताया. जब यह सच्चाई उसकी पत्नी को पता चली तो वह क्रोधित हो गई। घर आने के बाद इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ. बता दे की, शख्स को इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आया, मगर पत्नी उसे धोखेबाज बता रही थी. इस शख्स की पोस्ट पर कुछ लोगों ने उसे सही तो कुछ ने गलत बताया. एक यूजर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके जैविक बच्चे कहां होंगे और अगर कोई उनके पास आया तो क्या होगा।