Rochak news : पानी पीते ही मर जाता है यह जानवर, तपते रेगिस्तान में भी नहीं लगती प्यास, क्या आप जानते हैं इसका नाम?

जीवन का आधार पानी है। इसके बिना, न तो मनुष्य और न ही जानवर का अस्तित्व है। बता दे की, एक ऐसा जानवर है जो जीवनभर बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। वह कभी पानी नहीं पीता और रेगिस्तान में रहता है। यदि वह गलती से भी पानी पी ले तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है। नॉलेज सीरीज में आज हम आपको इसी अनोखे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं।
बता दे की, दुनिया में चूहों की एक ऐसी प्रजाति है जो पूरी जिंदगी बिना पानी पिए भी रह सकती है। यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानों में पाई जाती है। इसे कंगारू चूहा के नाम से जाना जाता है। इसके पैर और पूंछ कंगारू जैसे लगते हैं इसलिए इसे कंगारू चूहा कहा जाता है। उनके गालों के बाहर बिल्कुल कंगारुओं की तरह ही थैली होती है। ये छोटा सा कंगारू भी नजर आ रहा है. यह 1 सेकंड में 6 मीटर की दूरी तय करती है।
शरीर में भारी मात्रा में पानी मौजूद होता है
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, कंगारू चूहा रेगिस्तान में रहता है और वह पानी नहीं पीता, मगर उसके शरीर में पानी प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके कारण दूसरे जानवर इसे मारकर खाते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं। यह अधिकतर कैक्टस के पौधे, रेगिस्तानी पेड़ों की जड़ें और कभी-कभी छोटे कीड़े खाता है। इनकी संरचना ऐसी होती है कि इन्हें पानी की जरूरत महसूस नहीं होती।