Rochak news : कभी गला दबाया तो कभी मारा थप्पड़, लड़की ने बताया लड़की से प्रेम कहानी का अंत!

लोग प्यार के एहसास में सब कुछ भूल जाते हैं. क्या सही है, क्या गलत है, प्यार के आगे सब फीका लगता है। बता दे की, पहले के समय में लोग अंतरजातीय विवाह को कठिन मानते थे। उनके पास एकमात्र विकल्प परिवार के खिलाफ विद्रोह करना और घर से भाग जाना था। मगर आजकल अंतरजातीय विवाह के साथ-साथ समलैंगिक विवाह भी बढ़ गए हैं। यानी अब लड़के भी लड़कों के साथ रह रहे हैं और लड़कियां भी लड़कियों के साथ रह रही हैं.
बता दे की, प्यार में शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगता है। साथ रहने की चाह में लोग अपने परिवार से बगावत कर अपने पार्टनर के साथ भाग जाते हैं। मगर जब आप किसी के साथ रहना शुरू करते हैं, तब आपको एहसास होता है कि वह व्यक्ति उसी स्वभाव का है? जिसके बाद शुरू होती है असली परेशानी. एक लड़की ने अपनी प्रेम कहानी का अंत सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर किया. उन्होंने दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था. मगर आज उसका पार्टनर जब चाहे उसे मार देता है।
दुर्व्यवहार रिकॉर्ड किया गया
बता दे की, मामला मलेशिया का है. यहां रहने वाली एक लड़की ने लोगों को अपनी प्रेम कहानी का असली अंत दिखाया। उन्होंने इस दुर्व्यवहार का वीडियो बनाया और ट्विटर पर शेयर किया. इसमें दोनों बैठकर बातें करते नजर आ रहे थे. मगर जल्द ही उनका पार्टनर आक्रामक हो गया. उसने पहले अपने पास रखे डंडे से लड़की को मारा और फिर थप्पड़ मार दिया.
लोगों ने दी ऐसी सलाह
ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया. बता दे की, इसे लाखों बार देखा जा चुका है. लोगों ने लड़की को तुरंत अपने पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कराने की सलाह दी. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ये रिश्ता तुरंत खत्म कर देना चाहिए.