Rochak news : लिपस्टिक भी होती है नॉनवेज, कीड़ों से आता है रेड हॉट कलर, क्या आप भी करते हैं यूज?

अभी सावन चल रहा है. बता दे की, कई लोग इस महीने में नॉनवेज खाना बंद कर देते हैं. यदि आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो ये खबर आपके लिए है. नॉनवेज खाना बंद करने के बाद भी आप मांसाहारी भोजन का सेवन कर रहे हों। महिलाओं के लिए इसकी संभावना सबसे ज्यादा होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है? बता दे की, कई लिपस्टिक ऐसी होती हैं जो कीड़ों से बनाई जाती हैं। जी हां, आपकी लिपस्टिक नॉन वेज हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लाल लिपस्टिक के नॉनवेज होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। एक कीड़े से लाल लिपस्टिक बनाई जाती है जिससे चमकीला लाल रंग निकलता है। बता दे की, जब आप इसे अपने होठों पर लगाते हैं तो यह कीड़े की त्वचा का रंग आपके होठों पर आ जाता है। और हर महिला का मानना है कि वह अपने होठों की आधी लिपस्टिक चाट लेती है। ऐसे में हो गया ना आपका सावन भंग।
लिपस्टिक इन कीड़ों द्वारा बनाई जाती है
बता दे की, लाल लिपस्टिक के शेड को कैरमाइन कहा जाता है। ये कीड़े अमेरिका में पाए जाते हैं. पहले के समय में इन कीड़ों से जलरंग बनाया जाता था। मगर अब इससे लिपस्टिक और आईशैडो बनाई जाती हैं। यदि आपकी लिपस्टिक पर कैरमाइन लिखा है तो समझ लें कि यह नॉन वेज है।
होठों को मुलायम रखता है
लोग ज्यादातर इसी तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं। बता दे की, इन कीड़ों से लिपस्टिक का रंग प्राकृतिक होता है। यह होठों को मुलायम रखता है। यदि आप मांसाहारी हैं तो इस लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें। यह नॉन वेज कैटेगरी में आएगा. अगली बार जब आप अपनी लिपस्टिक खरीदें, तो बॉक्स पर कैरमाइन देखें।