Rochak news : यहाँ मुस्लिम महिलाओं को कुरान से शादी करने और गुलामों की जिंदगी जीने के लिए किया जाता है मजबूर, पाकिस्तान का चौंकाने वाला सच!

पाकिस्तान की आर्थिक मुद्दों पर कमर टूट चुकी है. चारों तरफ हाहाकार मच गया है। मगर वहां के सामाजिक मुद्दे इतने चौंकाने वाले हैं कि जब लोगों को उनके बारे में पता चलता है तो उन्हें समझ आता है कि पड़ोसी देश सामाजिक मामलों में भी असहाय हो गया है. बता दे की, पाकिस्तान में एक ऐसी प्रथा है जो महिलाओं के अधिकार छीन लेती है और उन्हें गुलामों की तरह जीने पर मजबूर कर देती है। पाकिस्तान में मुस्लिम महिलाओं की जबरन मुस्लिमों की धार्मिक किताब कुरान से शादी करा दी जाती है। जिसके बाद उन्हें पूरी जिंदगी बिना किसी से शादी किए रहना पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सैय्यद या सईद जाति के मुसलमानों के बीच एक प्रथा चल रही है, जिसके तहत वे अपनी बेटियों-बहनों की शादी कुरान से करवा रहे हैं। सैयद समुदाय के लोग अपनी जाति से बाहर शादी नहीं करते हैं। यदि उन्हें अपने घर की लड़कियों के लिए कोई अच्छा लड़का नहीं मिलता तो वे उसकी शादी कुरान से करा देती हैं।
इस वजह से कुरान से शादी कर लो
बता दे की, जिस लड़की की शादी कुरान से होती है तो वह जिंदगी में किसी भी पुरुष से शादी नहीं कर सकती और न ही किसी तरह का रिश्ता रख सकती है। कुरान से शादी करने वाली लड़कियों की संपत्ति पर नियंत्रण का अधिकार घर के लड़कों को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस विवाह का उपयोग बेटियों और बहनों के बीच संपत्ति और भूमि के पुनर्वितरण को रोकने के लिए किया जाता है। कानून की नजर में इसकी कोई जगह नहीं है, फिर भी सिंध में लोग इसका पालन करते हैं। सिंध और आसपास के प्रांतों में 10 हजार से ज्यादा ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें 'कुरान की दुल्हनें' का दर्जा दिया जाता है।
ऐसे होती है शादी
2022 में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक महिला का वीडियो पोस्ट किया था, जिसकी शादी कुरान से हुई थी। बता दे की, उस वीडियो में महिला ने बताया था कि इस शादी के दिन किसी भी तरह का कोई जश्न नहीं हुआ. बल्कि उनके पिता ने उनके हाथ पर कुरान रखकर उनसे कुरान पर हाथ रखकर कसम खाने को कहा कि वह कभी भी किसी और से शादी करने के बारे में नहीं सोचेंगी.