Rochak news : यहां च्यूइंगम से सजी है 8 फीट ऊंची दीवार, नहीं दिखती ईंटें, लोगों की शरारतें बन गई हैं परंपरा!

gfdg

बहुत से लोगों को च्युइंग गम खाना पसंद होता है मगर वे इसका निपटान अच्छे से नहीं करते हैं। बता दे की, ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो इसे कानूनी तौर पर किसी कागज में लपेटकर कूड़े में फेंक देते हैं। चबाने के बाद लोग इसे इधर-उधर फेंक देते हैं या कोनों में चिपका देते हैं। लेकिन अमेरिका में एक ऐसी दीवार है, जहां लोग छुपकर नहीं बल्कि खुलेआम च्यूइंगम चिपकाकर चलते हैं। अब इस दीवार को च्यूइंगम से सजाया गया है।

hgf

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, वॉशिंगटन के सिएटल में 'वॉल ऑफ गम' या 'गम वॉल' के नाम से एक दीवार है। जब आप इसे देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दीवार पर हजारों च्यूइंग गम चिपके हुए हैं। नहीं, ये ताजी, बिना चबाई हुई च्युइंग गम नहीं हैं, बल्कि लोगों द्वारा चबाने के बाद यहां चिपकाई गई हैं।

h

दीवार पर हजारों च्यूइंग गम हैं

यह दीवार मार्केट थिएटर के पास है। बता दे की, 1993 से यहां च्यूइंग गम चिपकाने का रिवाज शुरू हुआ। टिकट धारक लाइन में खड़े होकर अंदर जाने का इंतजार करते थे। जब वह बोर होते थे तो वहां च्यूइंगम चिपका देते थे। यह जगह तब टूरिस्ट स्पॉट बन गई जब साल 2009 में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन की फिल्म 'लव हैपन्स' में इस दीवार का एक सीन दिखाया गया, जिसमें एक्ट्रेस च्युइंग गम चबाती नजर आईं।

gggggggg

शरारती प्रथा

बता दे की, तब से हजारों लोग यहां आने लगे और च्यूइंगम चबाने लगे। कई बार तो दीवार पर इतनी चुइंगम लगी होती थी कि उसकी ईंटें भी नजर नहीं आती थीं. 2015 में दीवार को पूरी तरह से साफ़ कर दिया गया था। 2018 में एक बार फिर दीवार की सफाई की गई लेकिन महज 5 महीने के अंदर ही इसका पुराना लुक वापस आ गया। शुरुआत में लोग यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए च्यूइंग गम चिपकाते थे। दुकानदार रोकते थे, मगर लोग नहीं मानते थे। मगर अब यहां च्यूइंग गम चिपकाने का रिवाज बन गया है. प्रेमी जोड़े अपने प्यार को अमर बनाने के इरादे से यहां च्यूइंग गम चिपकाते हैं।

From Around the web