Video: ‘नहीं बताऊंगी…’ जया बच्चन ने फिर की रिपोटर की बेज्जती, वीडियो देख लोग बोले ‘नाराज फूफी आ गई’

अमिताभ बच्चन की पत्नी और लीजेंडरी एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर ही अपने बिहेवियर के कारण सुर्ख़ियों में रहती है। अब वह एक बार फिर से अपने रुड बिहेवियर के कारण चर्चा का विषय बन गई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह उन्होंने रिपोर्टर के माइक को झटकते हुए नजर आ रही है। इस पर लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कई दफा कैमरे पर पैपराजी की फजीहत करती हुई एक्ट्रेस नजर आ चुकी है।
रिपोर्टर के साथ ऐसा बर्ताव करते नजर आई जया बच्चन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रिपोर्टर उनसे सवाल करते हुए नजर आते हैं तब वह जोर से माइक को झटकते हुए कहती है, “नहीं बताऊंगी।” उनके इस रवैये को देखने के बाद लोग इस पर बात करने में पीछे नहीं है और यूजर्स ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं।
SHOCKING! Samajwadi Party MP Jaya Bachchan now treating mainstream news reporters just like paparazzi by swatting mics away. 🤯 https://t.co/TgNSB52S3Q
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 6, 2026
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
उनके इस वीडियो पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए। जहां एक यूजर ने कहा नाराज फूफी भी आ गई तो एक यूजर ने कहा इस महिला को अमिताभ बच्चन ने इतने साल कैसे झेला। एक यूजर ने कहा टीआरपी चाहिए तो खेलना पड़ेगा तो एक ने कहा “यह कितनी बड़ी जोकर लग रही है।”
