Lalu Yadav के पास कितनी है संपत्ति? जानें हर महीने पेंशन से कितनी करते हैं कमाई?

PC: ndtv
राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बुधवार को एम्स में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। उन्हें कुछ समय के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव देश की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति, आय और पेंशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है, उनकी आमदनी के स्रोत क्या हैं और उन्हें पेंशन के रूप में कितना पैसा मिलता है।
लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति
2009 के लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 3.2 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके अलावा उन पर और उनके परिवार पर चारा घोटाले सहित कई भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इसी कारण वे क़ानूनी विवादों में रहे हैं।
लालू यादव की पारिवारिक संपत्ति
लालू यादव के परिवार में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य शामिल हैं। 2024 के चुनाव में रोहिणी आचार्य ने अपनी संपत्ति 16 करोड़ रुपये घोषित की थी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग ने 2023 में लालू परिवार की लगभग 6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी, जो “लैंड-फॉर-जॉब्स” घोटाले से जुड़ी थी। एजेंसियों के अनुसार लालू यादव के परिवार के पास 600 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय हो सकती है। कुछ बेनामी सम्पत्तियां भी इसमें शामिल है। इसलिए उनकी संपत्ति का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
लालू यादव की आमदनी का जरिया
लालू प्रसाद यादव की आमदनी के कई स्रोत में शामिल हो सकते हैं.
राजनीतिक करियर: 1990-1997 तक वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे और 2004-2009 तक रेल मंत्री रहे जिसके बदले उन्हें वेतन मिलता था। हालांकि, चारा घोटाले और अन्य मामलों से उन्होंने अवैध आय अर्जित की।
पेंशन: पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर लालू यादव को पेंशन मिलती है।
विवादित स्रोत: चारा घोटाला (950 करोड़ रुपये का घोटाला) और लैंड-फॉर-जॉब्स मामले में उन्होंने अपनी आय का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार से कमाया है। जिसमें रिश्वत, बेनामी संपत्ति और नौकरियों के बदले जमीन लेना शामिल है।
लालू यादव को मिलने वाली पेंशन
पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर: पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें पेंशन मिलती है। ये पेंशन 50,000 रुपये प्रति माह से लेकर 1 लाख रुपये तक हो सकती है। लेकिन इसे समय समय पर संशोधित किया जाता है, लेकिन अनुमान के अनुसार उन्हें 75,000-1,00,000 रुपये मासिक मिलते होंगे।
पूर्व सांसद के तौर पर: लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सदस्य के रूप में उन्हें पेंशन मिलती है। 2025 तक यह राशि न्यूनतम 25,000 रुपये प्रति माह है, जो उनके कार्यकाल की अवधि के आधार पर बढ़ सकती है। लालू कई बार सांसद रहे, इसलिए यह 35,000-50,000 रुपये मासिक तक हो सकती है।