घर खरीदने के लिए लड़की ने लगाई अनोखी स्कीम! एक साथ 20 लड़कों को डेट कर उनसे लिए 20 iPhone, फिर किया कुछ ऐसा कि...

घर का सपना हर कोई देखता है। इसके लिए कई लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कई लोग पैसे कमाकर घर का सपना पूरा करते हैं। हालाँकि, आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो धोखाधड़ी के ज़रिए भी अपना सपना पूरा करते नज़र आते हैं। सोशल मीडिया पर एक चीनी लड़की का वीडियो सामने आया है। जिसमें इस चीनी लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आइए जानते गेन पूरा मामला।
चीन के एक गरीब परिवार की लड़की का सपना था कि उसका अपना घर हो। लेकिन उसके पास घर खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। पैसे बचाने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ती। ऐसे में इस चीनी लड़की ने एक अनोखी तरकीब निकाली। उसने एक-दो नहीं, बल्कि 20 लोगों को अपना बॉयफ्रेंड बनाया और उनसे लाखों रुपये ठगे।
इस गरीब परिवार की चीनी लड़की का नाम जियाओली है। घर का सपना पूरा करने के लिए जियाओली ने एक-दो नहीं, बल्कि 20 लोगों को अपना बॉयफ्रेंड बनाया। उसे हर बॉयफ्रेंड से एक आईफोन गिफ्ट मिला है। बॉयफ्रेंड ने जियाओली की गिफ्ट की ख्वाहिश भी पूरी कर दी है। इसके बाद जियाओली ने बॉयफ्रेंड द्वारा दिए गए आईफोन के साथ जो किया, उसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर हो रही है।
जियाओली ने बॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन 17,815 डॉलर यानी 14 लाख 87 हजार 93 रुपये में बेच दिए हैं और उन पैसों से उसने घर खरीद लिया है। जियाओली द्वारा की गई इस धोखाधड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के @tech_grammm इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर हवा की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करोड़ों में लाइक्स मिल रहे हैं और सैकड़ों नेटिज़न्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।