Shukravar Upay: जीवनभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

aa

शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखेंगी। अगर आप भी अपने घर में हमेशा सुख-समृद्धि की कामना रखते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय करें।

aa

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं. उनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है उन्हें जीवन में कभी भी किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार अगर आप शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करते हैं तो मां लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी।

aa

शुक्रवार के दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सुबह और शाम मां लक्ष्मी की पूजा करें।

aa

इस दिन मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" या "ॐ हिमकुंडमरिनलभं दैत्यानं परमं गुरुं सर्वशास्त्रप्रवक्त्रं भार्गवं प्रणमाम्यहम्" का जाप करें।

aa

देवी लक्ष्मी को सफेद रंग पसंद है। यदि संभव हो तो सफेद वस्तु का दान करें। कहा जाता है कि सफेद चीजों का दान करने से जीवन में समृद्धि आती है।

aa

शुक्रवार के दिन चींटी और गाय को आटा खिलाने से भाग्योदय होता है।

aa

शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाकर तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

From Around the web