'महिला टिकट निरीक्षक' ने लगाया जुर्माना, पैसेंजर ID कार्ड देखते ही सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई! ये रहा वीडियो

ट्रेन में सफर के दौरान टिकट चेकिंग करना रेलवे के टीटीई (TTE) का काम होता है, ताकि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। लेकिन जरा सोचिए, अगर चेकिंग करने वाला शख्स ही नकली निकल जाए तो क्या होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।
फलकनुमा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चल रहा था फर्जीवाड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अनोखी घटना हैदराबाद के सिकंदराबाद जंक्शन और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली मशहूर फलकनुमा एक्सप्रेस (Falaknuma Express) के स्लीपर कोच की है। एक बुजुर्ग शख्स टीटीई के वेशभूषा में ट्रेन के डिब्बे में घुसा और यात्रियों के टिकट चेक करने लगा। उसने कई यात्रियों से जुर्माना (Fine) के नाम पर 1,300 से 1,400 रुपये तक वसूल भी लिए। उसके गले में एक आईडी कार्ड भी लटका हुआ था, जिससे किसी को उस पर शक न हो।
शक होने पर खुला राज, आईडी कार्ड पर छपे थे चीनी अक्षर
ओडिशा जा रहे एक युवक को उस बुजुर्ग के हाव-भाव और हरकतों पर शक हुआ। युवक ने जनरल डिब्बे में भीड़ का हवाला देते हुए स्लीपर कोच में सफर करने की बात कही, तो नकली टीटीई ने उससे 750 रुपये और मांग लिए। जब युवक ने उसका पहचान पत्र (Identity Card) देखने की मांग की, तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बुजुर्ग उल्टे यात्रियों से ही आईडी कार्ड मांगने का ड्रामा करने लगता है और खुद को ड्यूटी पर तैनात टीटीई बताता है। जब उसका कार्ड गौर से देखा गया, तो उस पर अंग्रेजी या हिंदी की बजाय अजीबोगरीब चीनी अक्षर (Chinese characters) छपे हुए थे। पोल खुलते देख बुजुर्ग वहां से चुपचाप खिसकने की कोशिश करता है और पुलिस में शिकायत करने की धमकी देकर निकल जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल ‘@ऋतिक_रोशन_दास’ पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है और ठगी के इस अनोखे तरीके को देखकर हैरान हैं। लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से इस फर्जी शख्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
