Fact Check: हरिद्वार में महिला ने बिकिनी पहनकर किया गंगा स्नान, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

ee

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक लड़की के गंगा स्नान वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला गंगा स्नान करती हुई नजर आ रही है। महिला को एआई जिसके बारे में अब जानकारी सामने आ रही है कि वीडियो एआई जेनरेटेड थी। जिस यूजर ने वीडियो अपलोड किया उसने ये डिलीट कर दिया है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा ये वीडियो एडिटेड है और ये इतनी खतरनाक लेवल की AI एडिटिंग है। 

 ऋषिकेश में महिला ने गंगा में लगाई थी डूबकी
पिछले साल अक्टूबर में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास एक विदेशी महिला के बिकिनी पहनकर गंगा में स्नान करने का वीडियो सामने आया था। इस दौरान वह ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी कर रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।


इससे पहले 24 अप्रैल 2024 को भी ऋषिकेश में विदेशियों के अर्धनग्न अवस्था में गंगा में स्नान करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बिकिनी पहने कुछ महिलाएं भी नजर आई थीं।

 
सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से वायरल होने के बावजूद एक और वीडियो है। इस वीडियो को भी एआई जेनरेटेड बताया जा रहा है।इस वीडियो में महिला ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है और वह गंगा स्नान करती हुई नजर आती है। 

From Around the web