Eyebrows: आइब्रो बनवाने से महिला का हो गया लिवर डैमेज, कारण कर देगा आपको भी हैरान

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर महिला सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर जाकर आईब्रो बनवाती है। ज्यादातर लड़कियां पार्लर में आइब्रो बनवाती हैं और खुद को सुंदर दिखाने की कोशिश करते है। लेकिन थ्रेडिंग क्या कभी किसी बॉडी ऑर्गन को डैमेज कर सकती है? आपने शायद ही कभी थ्रेडिंग के कारण किसी तरह के शारीरिक नुकसान की बात सुनी हो। अक्सर ऐसा नहीं होता है लेकिन सोशल मीडिया में एक डॉक्टर ने ऐसी ही घटना शेयर की है।
हो गया लिवर डैमेज
जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि थ्रेडिंग बनवाने गई महिला का लिवर डैमेज हो गया। आइए जानते हैं डॉक्टर ने इस संबंध में क्या कहा। सोशल मीडिया में डॉक्टर अदितिज धमीजा चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि महिला पार्लर आइब्रो बनवाने गई थी लेकिन लिवर फेल की शिकायत के साथ वापस आई। महिला को कुछ दिनों से थकान के साथ ही मतली और आंखों में पीलेपन की समस्या थी।
क्या कहा डॉक्टर ने
धमीजा कहते हैं कि थ्रेडिंग करवाते समय कभी-कभी कट लग जाता है, जिससे हल्का ब्लड निकल सकता है। जब किसी एक महिला की थ्रेडिंग में इस्तेमाल किया गया थ्रेड दूसरी महिला के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो ब्लड की मदद से इंफेक्शन फैलने के चांसेज बढ़ जाते हैं। डॉक्टर का मानना है कि हेपेटाइटिस बी या सी का संक्रमण खून के माध्यम से एक महिला से दूसरी महिला में फैला है। हेपेटाइटिस इन्फेक्शन डायग्नोज होने के बाद अगर इसका इलाज न कराया जाए, तो लिवर फेल की समस्या हो जाती है। वहीं कुछ व्यक्तियों में सिरोसिस भी डायग्नोज होता है। बीमारी पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो इंसान की मृत्यु भी हो सकती है। अगर शरीर में किसी भी तरीके के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
pc- news nation