Extra Marital Affair: पत्नी को 10 साल की शादी पर भारी पड़ी एक रात की बेवफाई! महिला ने पोस्ट कर लोगों से पूछा....

प्यार में बेवफाई कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर ऐसा कुछ होता है तो रिश्ते को 10 साल हुए हो या फिर कुछ दिन रिश्ता खत्म ही होता है। लेकिन क्या फिर कभी इस रिश्ते को ठीक नहीं किया जा सकता? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की पोस्ट काफी ट्रेंड कर रही है, जिसने यह सवाल पूछा है कि क्या 10 साल का प्यार, साथ और हजारों यादें एक रात की बेवफाई में खत्म हो सकती है.
अगर रिश्ते में बेवफाई एक बार ही क्यों न हुई हो, तो क्या उसे एक गलती मानकर इंसान मांफ नहीं कर सकता। इंटरनेट पर सामने आई एक महिला की कहानी ने इसी सवाल को लेकर बहस छेड़ दी है। लोग दो गुटों में बंट गए।
वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?
वायरल पोस्ट को X यूजर @SamSiff ने शेयर किया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि महिला ने शादी के 10 साल के दौरान अपने पति को केवल एक बार धोखा दिया था। महिला के मुताबिक, इस घटना के बाद पति ने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया और उसे न तो अपनी बात समझाने का मौका दिया और न ही रिश्ते को सुधारने का कोई अवसर दिया।
“JUST ONCE.”
— The Forgotten ‘Man’ 👨⚖️ (@SamSiff) August 16, 2026
She cheated once.
He ended a 10-year marriage.
And now the story is being framed around how could he throw away ten years over one mistake? pic.twitter.com/FEwtd3dPhr
महिला ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि उसे ऐसा लगा जैसे 10 साल की शादी और पति के साथ बिताया पूरा समय एक झटके में खत्म हो गया। उसके मुताबिक, तलाक के बाद भी उसने करीब दो साल तक पति से माफी मांगने और रिश्ते को फिर से संभालने की कोशिश की, लेकिन पति उसकी बात सुनने या रिश्ते को एक और मौका देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
दो गुटों में बंटे यूजर्स
कई यूजर्स का तर्क था कि बेवफाई को सिर्फ एक गलती कहकर उसका असर कम नहीं किया जा सकता। शादी में भरोसा सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है और एक बार वह टूट जाए तो रिश्ते को पहले जैसा बनाना बेहद मुश्किल हो सकता है. वहीं एक यूजर ने बेहद सीधे शब्दों में कहा कि अगर पार्टनर के साथ धोखा हुआ है तो उसके लिए रिश्ते को खत्म करना उसका अधिकार है.
एक यूजर ने महिला को पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की सलाह दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जब पति रिश्ता खत्म करने का फैसला कर चुका है, तो बार-बार माफी मांगने के बजाय महिला को अपनी जिंदगी और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
