शहद सेहत के लिए - रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से शरीर को होंगे कई फायदे, जानें कब और कैसे खाएं?

aa

सेहत के लिए शहद - आजकल की जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। कम उम्र में ही लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने लगे हैं। इसका मुख्य कारण अस्वास्थ्यकर आहार और बुरी आदतें हैं। ऐसी स्थिति में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका आयुर्वेद है। आयुर्वेद के अनुसार खान-पान में कई ऐसी चीजें हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाती हैं। शहद को आयुर्वेद में ही औषधि का दर्जा दिया गया है। शहद सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं कि रोजाना 1 चम्मच शहद का सेवन आपकी सेहत को कैसे फायदा पहुंचाएगा।
 
शहद पोषक तत्वों से भरपूर होता है 
 
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, जिंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।
 
इन समस्याओं में कारगर है शहद - 

 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है – शहद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा यह सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए इसे अदरक और तुलसी के पत्तों के साथ मिलाकर खाएं। अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है तो दो चम्मच शहद खाकर सो जाएं। इससे आपको जल्दी नींद आएगी
 
पाचन में सुधार: यदि आपका पाचन हमेशा खराब रहता है तो आपको अपने दैनिक जीवन में शहद का उपयोग करना चाहिए। शहद का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होगा और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

वजन कम करता है - अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ताजे उबले पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे रोज सुबह पिएं। कुछ ही दिनों में आपको मोटापे से राहत मिल जाएगी।
 
शहद का सेवन करने का सही तरीका और सही समय - 

रोज सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन किया जा सकता है। आप एक चम्मच अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप रोजाना गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना एक से दो चम्मच शहद का सीधे सेवन भी किया जा सकता है। आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर और उसमें शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

From Around the web