Early Morning Wake Up Tips: सुबह जल्दी उठने के लिए इन टिप्स को अपनाएं

AA

सुबह उठने के हैं कई फायदे सुबह समय पर उठना सफल लोगों की पहचान मानी जाती है। सुबह जल्दी उठने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

 लेकिन हर कोई सुबह उठना चाहता है लेकिन किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो पाता है।अगले दिन जब अलार्म बजता है तो आलस के कारण उठना संभव नहीं हो पाता है। 

सुबह न उठने का सबसे बड़ा कारण आलस्य है। आलस्य के कारण सुबह उठ नहीं पाते। 
 
हमारे घर में बड़े-बुजुर्ग खुद सुबह जल्दी उठते हैं और घर के अन्य सदस्यों को भी सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आलस के कारण उठ नहीं पा रहे हैं तो इन कुछ टिप्स की मदद से सुबह जल्दी उठ सकते हैं। 
 
सुबह जल्दी उठने के टिप्स-

फ़ोन का उपयोग न करें -

अगर आप देर रात तक फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि अगर आप रात में लगातार फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि आप अपनी नींद का समय बढ़ा रहे हैं। इसलिए सोने से 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें। इससे आपको अच्छी और आरामदायक नींद मिलेगी. साथ ही अगर आप समय पर सोएंगे तो सुबह उठने में भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही सोते समय फोन का इंटरनेट भी बंद कर देना चाहिए। जिससे फोन पर आने वाले मैसेज आदि से आपकी नींद में खलल नहीं पड़ेगा।

देर रात को न खाएं खाना-

अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो देर रात खाने से बचें। क्योंकि कुछ लोग डिनर के बाद स्नैक्स आदि खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी ये आदत है तो आपको इसे छोड़ना होगा. क्योंकि अगर आप सोने से कुछ देर पहले स्नैक्स खाते हैं तो वह ठीक से पच नहीं पाता है। इसके अलावा, आपके पेट में कुछ हलचल हो सकती है, जिससे आपको नींद नहीं आएगी। ऐसे में जब आप समय पर नहीं सो पाएंगे तो सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे।
 
जैविक घड़ी -

 जब आप एक ही समय पर बिस्तर पर जाते हैं और एक ही समय पर उठते हैं, तो जैविक घड़ी इस समय की अभ्यस्त हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं तो आपको अगले दिन सुस्ती महसूस होती है और अच्छी नींद नहीं आती है। इसलिए कम से कम 7-8 घंटे सोने की कोशिश करें। 
 
ऐसे दूर करें आलस्य-

अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर दोबारा सो जाते हैं तो आपको अपनी यह आदत बदल लेनी चाहिए। क्योंकि अगर आप सुबह उठने के बाद बिस्तर पर लेटेंगे तो दोबारा नींद आना संभव है। ऐसे में आप जागने के बाद कमरे की लाइट जला सकते हैं। या फिर आप जागने के बाद थोड़ी देर इधर-उधर घूम सकते हैं, इससे आप दोबारा सो नहीं पाएंगे।
 
इन बातों का रखें खास ख्याल-

समय पर जागना और सुबह खुश रहना इस बात पर निर्भर करता है कि आप रात को कैसे सोते हैं। यदि आप रात को आरामदायक नींद लेना चाहते हैं, तो अपने कमरे को पर्याप्त ठंडा रखें, आरामदायक कपड़े पहनें और बिना किसी तनाव के सोएं। रात के समय ज्यादा खाना खाने से बचें. क्योंकि अगर आपका पेट बहुत भारी होगा तो आपको सोने में परेशानी होगी। 

From Around the web