Diwali Vastu Tips: दिवाली पर घर सजाते समय न करें ये गलती, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

s

धनतेरस दिवाली के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है और इससे पहले घर को साफ किया जाता है और सजाया जाता है

धनतेरस दिवाली के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है और इससे पहले घर को साफ किया जाता है और सजाया जाता है। वास्तु के अनुसार घर को सजाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर के वास्तु के हिसाब से हानिकारक होती हैं और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन घर में कहीं भी अंधेरा नहीं होना चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, दिवाली के लिए सजावट करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर में न रखें ये चीजें

दिवाली पर घर की साफ-सफाई की जाती है और सजावट का खास ख्याल रखा जाता है। दिवाली से पहले घर से टूटी-फूटी या अनावश्यक चीजों को बाहर निकाल दें। यदि कोई शीशा टूट गया है तो उसे बदल लें। ऐसी चीजों के घर में होने से घर का वास्तु दोष बिगड़ने लगता है और घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर की छत पर कबाड़ या अनावश्यक चीजें न रखें क्योंकि इससे आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।

ऐसी मूर्तियां घर न लाएं

अगर आप दिवाली पर अपने घर को सजाने के लिए कोई तस्वीर या मूर्ति लाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। घर में कभी भी हिंसक और नकारात्मक तस्वीरें या मूर्तियां जैसे तांडव करते नटराज की मूर्ति, महाभारत की तस्वीरें, डूबते जहाज की तस्वीर, ताज महल की तस्वीर, जंगली जानवरों की तस्वीर आदि नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु खराब होता है और आर्थिक प्रगति रुक ​​जाती है।

ऐसा होना चाहिए घर का रंग

दिवाली पर घर को रंगों से रंगा जाता है ताकि मां लक्ष्मी की कृपा भी मिले और घर सुंदर भी दिखे, लेकिन जानकारी के अभाव में हम सही रंगों का इस्तेमाल नहीं कर पाते। मुख्य दरवाजे के पास वाले कमरे का रंग हमेशा सफेद, हल्का हरा या गुलाबी होना चाहिए। लिविंग रूम में पीला, भूरा, हरा रंग। भोजन कक्ष में हरा, नीला, हल्का गुलाबी रंग का प्रयोग करें। शयनकक्ष के लिए गुलाबी, हरा या नीला रंग तथा बच्चों के कमरे के लिए काला, नीला या हरा रंग शुभ रहेगा।

दिशा के अनुसार रंगीन लाइटें लगाएं

दिवाली पर घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप दिशा के अनुसार रंग-बिरंगी रोशनी का प्रयोग करेंगे तो अधिक शुभ रहेगा। घर की पूर्व दिशा में लाल, पीली, नारंगी रोशनी का चयन करें। पश्चिम दिशा के लिए पीला, गुलाबी, नारंगी। उत्तर दिशा के लिए नीली, पीली और हरी बत्तियाँ। दक्षिण दिशा के लिए सफेद, बैंगनी, लाल बत्ती का चयन करें।

इन वस्तुओं का प्रयोग न करें

घर की सजावट के लिए नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए और सजावट के लिए नुकीली और कांच से संबंधित वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये चीजें घर का वास्तु खराब करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा राहु का अशुभ प्रभाव भी होता है क्योंकि दर्पण का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर की साज-सज्जा में नुकीली और कांच से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल न करें।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और विश्वास पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि RK किसी भी तरह की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

From Around the web