कॉलेज स्टूडेंट ने Farewell में किया ऐसा Dance, Viral Video देख फूटा लोगों का गुस्सा, बताया अश्लील

नोएडा के एक फेमस कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान एक छात्रा द्वारा किया गया डांस काफी वायरल हो रहा है। लड़की ने जींस और क्रॉप टॉप पहना है, वह स्टेज पर उई अम्मा गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उसके डांस को देख सभी हूटिंग भी कर रहे हैं।
डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और डांस को अश्लील बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर का क्या हाल बना रखा है। हालाकिं रोचक खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता
— Fahim Akhtar فہیم اختر (@speaktostar) June 22, 2025
यह नोएडा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में विदाई पार्टी का डांस है। pic.twitter.com/wG9W2MAodz
फेयरवेल पार्टी में डांस परफॉरमेंस नॉर्मल है मगर कुछ लोगों को छात्रा के डांस मूव्स अश्लील लग रहे हैं। साथ सोशल मीडिया पर लोग ही इस गाने का चुनाव करने और पहनावे पर भी सवाल उठा रहे हैं।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट किया 'इस दुनिया में अब क्या क्या देखना पड़ेगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'हो क्या गया है आज की जनरेशन को मतलब कुछ भी करो… ऐसा कोई फेयरवेल होता है, समझ से परे है।'