ChatGPT की सलाह ने व्यक्ति को पहुंचा दिया अस्पताल, 3 सप्ताह के इलाज के बाद हुई छुट्टी, जाने क्यों

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग चैट जीपीटी का सहारा बहुत से काम करने के लिए ले रहे हैं, इससे उनकी कई मुसीबते हल हो जाती है। लेकिन कभी कभी आप इसमें ऐसे अटक सकते हैं की आपको परेशानियों को सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं। जी हां न्यू यॉर्क के एक 60 साल के व्यक्ति को चैट जीपीटी ने ऐसी सलाह दे दी कि उसे 3 हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अब एक बार फिर एआई की क्षमताओं पर सवाल उठने लगा है।
क्या हैं पूरा मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू यॉर्क में एक 60 साल के व्यक्ति ने चैट जीपीटी से पूछा कि अपने खाने से नमक यानी सोडियम क्लोराइड को कैसे हटाया जाए? इस पर चैट जीपीटी ने सलाह दी कि सोडियम ब्रोमाइड की जगह इस्तेमाल करें। यह पहले 20वीं सदी में दवाओं में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसे बड़ी मात्रा में जहरीला माना जाता है। इस सलाह पर अमल करते हुए व्यक्ति ने ऑनलाइन सोडियम ब्रोमाइड खरीदा। उसने तीन महीने तक इसे अपने खाने में नमक की जगह इस्तेमाल किया। इस दौरान उसने डॉक्टर से कोई सलाह नहीं ली। यह गलती उसकी सेहत पर भारी पड़ी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
बीमार हो गया
इससे पहले व्यक्ति को कोई मानसिक या शारीरिक बीमारी नहीं थी। लेकिन सोडियम ब्रोमाइड के इस्तेमाल के बाद कई तरह की गंभीर समस्याएं शुरू हो गईं। उसे हद से ज्यादा डर लगने लगा, भ्रम होने लगा, बहुत ज्यादा प्यास लगने लगी और मानसिक उलझन भी होने लगी। अस्पताल में भर्ती होने पर वह इतना डरा हुआ था कि पानी पीने से भी मना कर दिया। दरअसल, उसे लगता था कि पानी में कुछ मिला हुआ है। जांच में सामने आया की शख्स को ब्रोमाइड टॉक्सिसिटी हुआ है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उस 60 साल के शख्स के शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाया। तीन हफ्ते के इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
pc- aptaracorp.com
