Chanakya Niti: कम इनकम में भी घर में रहेगी खुशहाली ! इन 5 आदतों वाले घर में हर सदस्य करता है तरक्की

PC: INDIA TODAY
इंसान ज़िंदगी में कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, कितना भी पैसा कमा ले या कितनी भी मॉडर्न लाइफस्टाइल अपना ले, परिवार की जगह कुछ नहीं ले सकता। हमारा परिवार ही है जो मुश्किल समय में हमारा साथ देता है और हमसे बिना किसी शर्त के प्यार करता है। इसलिए, अगर घर में खुशी, आपसी समझ और संतोष है, तो इसका सभी की ज़िंदगी पर अच्छा असर पड़ता है।
लेकिन, हर घर में हमेशा खुशी और संतोष बनाए रखने के लिए असल में क्या ज़रूरी है? क्या घर में पैसा होना ही काफी है? या परिवार के सदस्यों की कुछ आदतें भी ज़रूरी हैं? इन्ही आदतों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
1. मेहनत और ईमानदारी से कमाई
ये बेहद ही जरूरी है कि पैसे को सही तरीके से कमाया जाए। चाणक्य नीति के अनुसार, अगर परिवार के सदस्य मेहनती हों और ईमानदारी से कमाई करें, तो समाज में परिवार को इज़्ज़त मिलती है।
2. पैसे का सोच-समझकर इस्तेमाल
अच्छी कमाई के बावजूद खर्च पर कंट्रोल ना हो तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, परिवार के लोगों को ज़रूरत और इच्छा के बीच का फ़र्क पहचानना ज़रूरी है।

PC: MINT
चाणक्य के अनुसार जो परिवार पैसे का सही इस्तेमाल, बचत और भविष्य की प्लानिंग करता है उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
3. बच्चों को समझना और प्यार से बातचीत करना
परिवार में बच्चों के कल्चर और उनके सोचने के तरीके का घर के माहौल पर बहुत असर पड़ता है। अगर परिवार के लोग एक-दूसरे से प्यार और सब्र से बात करें, तो इससे गलतफ़हमियों और झगड़ों को कम करने में मदद मिलती है।

PC; PRABHAT KHABAR
4. परिवार में महिलाओं की पॉज़िटिव भूमिका
घर को घर बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। चाणक्य के विचारों के अनुसार, घर में हंसी ख़ुशी का माहौल होगा तो घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। लेकिन परिवार की खुशी की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ महिला की ही नहीं, बल्कि हर सदस्य की होती है।
5. परिवार के मुखिया को बराबर न्याय बनाए रखना चाहिए
परिवार के मुखिया को सभी की समस्याओं को समझने, सही फ़ैसले लेने और किसी के साथ भेदभाव न करने की ज़िम्मेदारी पूरी करनी चाहिए।अगर सबके लिए बराबर नियम और बराबर व्यवहार हो, तो परिवार के सदस्यों के बीच भरोसा बनता है।
