Bangalore Viral Video: बेंगलुरु की सड़क पर महिला से चाकू दिखाकर चेन स्नेचिंग, भाग रहे लुटेरे को लोगों ने धनाधन धुन दिया

ff

बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से बदमाश ने चेन छीनने की कोशिश की।  आरोप है कि 40 वर्षीय प्रभुराज ने 100 फीट रोड पर महिला को चाकू दिखाकर चेन देने की धमकी दी। उसने महिला पर चाक़ू तान दिया और चेन ना देने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। उसने दिन दहाड़े महिला को बंदी बना लिया। 

महिला ने मचाया शोर
जब आरोपी महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसकी चेन छीनने की कोशिश कर रहा था  तो महिला ने शोर मचाया , जिस से आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


 

पुलिस कार्रवाई और जांच:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ और गंभीर डिप्रेशन (अवसाद) से ग्रस्त लग रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी पृष्ठभूमि और मेडिकल रिकॉर्ड की भी गहराई से छानबीन कर रही है।

From Around the web