पानी से बाहर आते ही सुलगने लगता था पूरा बदन… फिर अनंत अंबानी के एक फोन कॉल से बदल गई जिंदगी, अब चल रहा मुंबई में इलाज

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अजीबोगरीब बीमारी के चलते एक नाबालिग को पूरा दिन तालाब में गुजारना पड़ता था क्योकिं बाहर आते ही उसका शरीर सुलगने लगता था, अब उसे आखिरकार उम्मीद की रौशनी मिल गई है। पिछले कई दिनों से इकबाल की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी क्योकिं वो दिन रात घंटों पानी में रहने के लिए मजबूर था। जब इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यह मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी तक पहुंचा। अनंत अंबानी ने उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया और इलाज के लिए उसे मुंबई बुलवा लिया, जहां अब देश के बेहतरीन डॉक्टर उसकी इस अजीब बीमारी का इलाज कर रहे हैं।
तालाब में क्यों रहता था इकबाल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी इकबाल की कहानी किसी फिल्म की कहानी = जैसी जरूर लगती है, लेकिन यह एक हकीकत है। परिवार और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इकबाल सुबह से लेकर देर रात तक तालाब के पानी में ही बैठा रहता था। वह पानी के अंदर रहते हुए स्नैक्स भी खा लेता था। इतना ही नहीं, कई बार एक तालाब से निकलकर दूसरे तालाब में पहुंच जाता और घंटों पानी के भीतर ही समय बिताता था।
उसके माता-पिता ने बताया कि वे पहले भी उसे स्थानीय अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों से कोई ठोस समाधान नहीं मिला। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे महंगे और लंबे इलाज का खर्च उठा सकें, इसलिए वे बेबस थे. जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों का ध्यान इस तरफ गया और आखिरकार अनंत अंबानी के हस्तक्षेप से उसकी जिंदगी की उम्मीदें फिर से जाग उठीं.
🚨 IQBAL UPDATE 🚨
— Mr. FAFO 🌻💣 (@Fafo_xyz) August 18, 2026
From Beldanga to Mumbai, Iqbal is now on his way to receiving the care he desperately needed.
A heartfelt thanks to Anant Ambani & Reliance Foundation for stepping in and taking responsibility for his treatment and well being.
🙏Grateful to @RIL_Updates… https://t.co/r5rzU0OHF7 pic.twitter.com/yaqzSpt54q
मुंबई में हो रहा है खास इलाज
अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट कर सीधे मुंबई लाया गया। फिलहाल उसका इलाज मुंबई के प्रसिद्ध ‘सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल’ में चल रहा है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की गहन जांच कर रहे हैं। मेडिकल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी कौन-सी बीमारी या समस्या है, जिसके कारण इकबाल लंबे समय तक पानी से बाहर नहीं रह पाता था।
वहीं दूसरी तरफ, मेडिकल एक्सपर्ट्स और डर्मेटोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी है कि इतने लंबे समय तक पानी के अंदर रहना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. लगातार पानी में रहने से ‘स्किन मैसरेशन’ जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जिसमें त्वचा बहुत नरम, पीली और कमजोर होकर फटने लगती है. इसके अलावा, फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. फिलहाल, मुंबई के अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका सही इलाज शुरू हो चुका है, जिससे उम्मीद है कि इकबाल जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा.
