आखिर जल्दबाजी में क्यों किया गया धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? सामने आई ये बड़ी वजह

दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया और कुछ ही घंटों में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके फैंस को उन्हें देखने तक का मौका नहीं मिला। सोशल मीडिया पर फैंस देओल परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि उनकी अंतिम विदाई इतनी जल्दी क्यों की गई? आखिर इसकी क्या मजबूरी थी? बता दें कि धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्में की है और उन्हें पद्मभूषण जैसे कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। इसके बावजूद उनका अंतिम संस्कार बिना किसी राजकीय सम्मान के कर दिया गया।
बहुत कम लोगों के बीच हुआ अंतिम संस्कार
धर्मेंद्र कई महीनों से बीमार चल रहे थे। 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद से उनकी हालत ठीक नहीं थी और पहले ही डॉक्टर्स ने उन्हें गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी दे दी थी। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और जुहू स्थित घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने के बाद उनका परिवार टूट गया और सनी देओल, बॉबी देओल, हेमा मालिनी सभी सदमे में थे। करीबी लोगों के अनुसार परिवार उस हालत में नहीं था कि लंबी प्रक्रियाओं या भीड़-भाड़ का सामना कर सके। इसके अलावा उनके परिवार के लोगों में गुस्सा था क्योकिं कुछ समय पहले मीडिया ने उनके निधन की झूठी खबरें चला दी थी।
अंतिम संस्कार इतनी जल्दी क्यों किया गया?
उनका अंतिम संस्कार इतना जल्दी क्यों किया गया इसके बारे में कहा गया है कि धर्मेंद्र की पहले से ही इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार सरल और पारिवारिक माहौल में हो। वे इसे एक बड़ा इवेंट नहीं बनाना चाहते थे। दूसरी वजह ये थी कि उनके निधन की खबर फैलते ही घर के बाहर भीड़ बढ़ने लगी थी। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी परिवार ने बिना देर किए अंतिम संस्कार का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि हमारे हीरो की अंतिम झलक क्यों नहीं दिखाई गई? अंतिम संस्कार इतनी जल्दी क्यों हुआ? लेकिन देओल परिवार ने इस पर कोई बयान जारी नहीं आया है।
