कुत्तों के झुंड ने किया 'स्पाइडरमैन' का पीछा, 'सुपरहीरो' ने उतारा मास्क और डर के मारे लगा भगाने! वीडियो वायरल

ff

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पाइडरमैन की कॉस्ट्यूम पहने एक युवक आवारा कुत्तों के झुंड से भागता नजर आ रहा है। कुत्ते लगातार उसका पीछा करते हैं। हालात बिगड़ने पर युवक डर के मारे अपना मास्क उतारकर भागने लगता है, लेकिन इसके बावजूद कुत्ते उसका पीछा नहीं छोड़ते। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

कुत्तों से बचने के लिए भागता रहा युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पाइडरमैन की कॉस्ट्यूम पहना युवक सड़क पर दौड़ रहा है और उसके पीछे आवारा कुत्तों का एक झुंड भाग रहा है। युवक काफी कोशिश करता है कि वह कुत्तों से बच सके, लेकिन कुत्ते लगातार उसका पीछा करते रहते हैं।

आखिरकार युवक डरकर अपना स्पाइडरमैन मास्क उतार देता है और वहां से भागने की कोशिश करता है। इसके बाद भी कुत्ते उसका पीछा करना बंद नहीं करते। भागते-भागते युवक सड़क पर गिर जाता है, लेकिन कुत्ते उसके आसपास मंडराते रहते हैं।

खुद को बचाने की कोशिश करता दिखा स्पाइडरमैन

वीडियो में आगे युवक कुत्तों से बचने के लिए जमीन खोदने जैसी हरकत करता हुआ भी नजर आता है। कुछ देर तक कुत्ते उसके आसपास भौंकते और चिल्लाते रहते हैं। बाद में वे वहां से चले जाते हैं और युवक राहत की सांस लेता दिखाई देता है।

वीडियो में दिखाई दे रही घटना का वास्तविक स्थान और समय फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसलिए वायरल वीडियो से जुड़े इन विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को ‘आमिर’ नाम के एक X हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और पोस्ट पर लाइक्स व कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने स्पाइडरमैन और कुत्तों के इस अनोखे ‘चेज सीन’ पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “यह कैसा स्पाइडरमैन है! मूवी में स्पाइडरमैन दुनिया को बचाता हुआ दिखता है, लेकिन इस वीडियो में वह कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसमें कोई शक नहीं कि स्पाइडरमैन भी डरता है।” वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “स्पाइडरमैन बाल-बाल बच गया।”

वीडियो को देखकर जहां कई लोग जमकर हंस रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों के आक्रामक व्यवहार को लेकर चिंता भी जताई है।

From Around the web