Delhi Metro में बाथरोब पहनकर पहुंची लड़की, फिर करने लगी कुछ ऐसा, पास बैठी आंटी ने दिए ऐसे रिएक्शन, वीडियो वायरल

PC: IN KHABAR
Delhi Metro में कभी लड़ाई झगड़े तो कभी अजीबोगरीब कपड़े पहने लोगों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बार फिर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक युवतीबाथरोब पहने, सिर पर तौलिया लपेटे, पैरों में बाथरूम स्लिपर्स और चेहरे पर अंडर-आई पैच लगाए मजे से अपना स्किनकेयर रूटीन करती नजर आ रही है। उसके आस पास बैठी आंटियों का रिएक्शन बेहद ही कमाल का था।
इस वीडियो को एक्स (X) पर @HarimiParindey नाम के यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा ‘Crazier stuff keeps happening on Indian metros every day.’ इंटरनेट पर इस बात को लेकर एक लंबी डिबेट छिड़ गई है कि क्या पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकत करना पर्सनल फ्रीडम है या फिर यह पब्लिक एटिकेट के खिलाफ है।
मेट्रो के अंदर महिला ने बाथरोब में किया स्किन केयर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बिना किसी झिझक के दिल्ली मेट्रो के अंदर बाथरोब पहन कर बैठी है। उसके सिर पर तौलिया भी है और वह आँखों के नीचे अंडर आई पैच लगाती नजर आ रही है। उसे देख पास बैठे लोग खासकर महिलाऐं उसे घूर रही है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अगर यह सब न्यूयॉर्क सबवे या लंदन ट्यूब में होता, तो शायद कोई ध्यान भी नहीं देता। '
आंटी के रिएक्शन पर जनता ले रही है मजे
इस वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह कमेंट है जिसमें एक यूजर ने ट्रेन में बैठी एक आंटी के मन की बात बयां की. यूजर ने लिखा, ‘आंटी सोच रही होंगी बेटा हम तो फुदू ही रह गए जिंदगी में.’ इस फनी जोक और मीम्स के साथ लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स शेयर कर रहे हैं, जिससे यह मामला इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड बना हुआ है.
