गैंडे के सींग की कीमत जान रह जाएंगे दंग

f

क्या कभी आपने सुना है कि किसी जानवर का सींग सोने से भी महंगा होता है? नहीं तो आज हम आपको उस जीव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि गेंडे का सींग सोने से भी महंगा होता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि किस कारण से गेंडे का सींग इतना महंगा होता है। इस बात की जानकारी भी हम आपको देंगे। 

दरअसल, गेंडे के सींग में केराटिन पाया जाता है। इस केराटिन का मोल सोने से भी काफी अधिक होता है। इसके कारण ही गेंडे के सींग महंगे भाव में बिकते हैं। चीन में गेंडे के सींग में पाए जाने वाले केराटिन को जादुई दवा कहा जाता है।

गेंडे के सींग मनुष्य के बाल और नाखूनों की तरह ही होते हैं, जिन्हें काटने से गेंडे के दर्द नहीं होता है। उसके सींग काटने के बाद वापस भी आ जाते हैं। गेंडे के सींग में पाए जाने वाले केराटीन की कीमत एक लाख डॉलर प्रति किलोग्राम तक होती है। 

From Around the web