ये है दुनिया की सबसे महँगी शराब,कीमत जान उड़ जाएंगे होश

f

दुनिया में शराब की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। सेहत के हानिकारक होने के बाद भी दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शराब का सेवन किया जाता है। दुनिया में बहुत से लोग महंगी से महंगी शराब का सेवन करते हैं। जिन्हें खरीद पाना आम व्यक्ति के बस की बात नहीं होती है। आज दुनिया की  सबसे महंगी व्हिस्की के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।  

एक व्यक्ति ने दुर्लभ स्कॉच व्हिस्की के एक कास्क (पीपे) को बहुत ही महंगी कीमत में खरीदा है। जिसके कारण एशिया के इस व्यक्ति के नाम एक नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। खबरों के अनुसार, दुर्लभ स्कॉच व्हिस्की का एक कास्क 20 मिलियन डॉलर में बिका है। सिंगल माल्ट व्हिस्की नवंबर 1975 की बताई जा रही है। इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में एक व्हिस्की 1.2 मिलियन डॉलर की कीमत में बेची गई थी। 

खबरों के अनुसार, ये व्हिस्की विश्व में कास्क नंबर 3 के तौर पर प्रसिद्ध है। 207 वर्ष पहले इस व्हिस्की का उत्पादन स्कॉटिश द्वीप इस्ले पर अर्दबेग डिस्टिलरी में किया गया था। 

From Around the web