रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बोली राखी सावंत, कहा कि...

g

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि एक्टर को सपोर्ट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। देश ही नहीं दुनिया भर के तमाम सेलेब्रिटीज ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है और बॉलीवुड से एक्टर अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और परिणीति चोपड़ा जैसे तमाम स्टार्स ने रणवीर का साथ दिया है। इसी क्रम में अब राखी सावंत ने एक ऐसी बात कह दी है जिस पर बवाल होता दिख रहा है।

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए कहा, 'दोस्तों मैं बहुत थक गई हूं। सचमुच बहुत थक गई हूं। मैं अभी-अभी दुबई से लैंड हुई हूं, और अभी भी मैं सिर्फ रणवीर सिंह की न्यूडिटी की बात सुन रही हूं। अरे सारी लड़कियां एकदम न्यूड हो होकर कैमरे के सामने आती हैं। अगर एक रणवीर न्यूड होकर आया है तो देश की कितनी लड़कियों के ऊपर उसने मेहरबानी की है।'

From Around the web