बॉस ने कर्मचारी को गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज जीएलए क्लास 220, जानिये वजह

f

दुनिया के कई ऐसे बॉस हैं जिनकी खबरें अक्सर आप न्यूज और सोशल मीडिया पर पढ़ते होंगे। कुछ बॉस अपने कर्मचारियों को महंगी कारें तो कुछ महंगे से महंगे ऑफर देने तक को तैयार रहते हैं। बॉस द्वारा ऐसा अपने कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए एसा किया जाता है। इसी कड़ी में अंडरवियर फर्म की बॉस स्पैनक्स सारा ब्लेकली ने अपने कर्मचारियों को दुनियाभर में घूमने के लिए 7,97,855 रुपये का बोनस दिया है। साथ ही बॉस ने अपने कर्मचारियों को दो फर्स्ट क्लास के टिकट भी दिए हैं। 

कर्मचारियों को मिला बंपर सरप्राइज
दरअसल बॉस द्वारा दिए गए गिफ्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सारा ने स्टाफ के सामने गेस्चर की घोषणा की है।  इस वीडियो को अक्टूबर 2021 में शेयर किया गया था। सारा ने अपने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के लिए बहुत बड़ा पल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इन टिकटों का उपयोग करके एक अच्छे डिनर, होटल और दुनिया में कहीं भी जा सकते हैं। सारा ने इस पल को दुनिया की सभी महिलाओं को समर्पित किया और अपनी मां और दादी को भी याद किया। दरअसल सारा द्वारा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि स्पैनक्स ने अफने 21 साल पूरे किए थे। 

बॉस ने कर्मचारी को गिफ्ट की कार
सारा हमेशा से महिला सशक्तिकरण पर जोर देती है। इसी तरह एके शाजी द्वारा अपने एक कर्मचारी को नई मर्सिडीज बेंज जीएलए क्लास 220 बतौर गिफ्ट दी गई। बता दें कि शाजी केरल में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक् और घरेलू उपकरणों के खुदरा विक्रेता है। वे myG के मालिक है। यह पुरुस्कार उन्होंने कर्मचारी सीआर अनीश को दिया। अनीश दरअसल पिछले 22 वर्षों से उनके लिए काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह myG के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी हैं। 

From Around the web