एक ऐसी गुफा जिसमें छिपा है बेसकीमती खजाना, नहीं लगा किसी के हाथ

o

दुनिया में अनेक रहस्यमयी जगह हैं, जिनके बारे में जानकर हर किसी को हैरानी होती है। आज हम आपको एक रहस्यमयी दरवाजे के बारे में जानकरी देने जा रहे हैं। हम जिस रहस्यमयी दरवाजे की बात करने जा रहे हैं वह बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में एक गुफा के अंदर स्थित है। इस दरवाजे को आज तक कोई भी नहीं खोल सका है।   

कहा जाता है कि इस दरवाजे के पीछे सोने का भंडार है। जिसे हजारों बार प्रयास करने के बाद भी आज तक कोई भी नहीं खोल सका है।  इतिहासकारों के अनुसार, हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार को सोने चांदी बहुत पसंद थे। इसके कारण ही वह आभूषणों को जमा किया करते थे।

बताया जाता है कि राजगीर की इस गुफा में बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना है। जिसे उनकी पत्नी ने छिपाया था। हालांकि आज तक कोई भी इस खजाने को खोज नहीं पाया है। अंग्रेजों ने अनेक बार इस गुफा में जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बिम्बिसार की पत्नी ने ही राजगीर की इस गुफा का निर्माण करवाया था। यहां का सोने का भंडार आज भी एक रहस्य बना हुआ है। इस रहस्यमयी गुफा को देखने के लिए प्रति वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 

From Around the web