Net worth: चेतेश्वर पुजारा के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, आईपीएल-14 में अभी तक नहीं मिला है खेलने का मौका
खेल डेस्क। भारत के स्टार टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में खेलने का मौका नहीं मिला है। वह पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र की चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल है। चेन्नई इस टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी मैच में पुजारा को खेलने का मौका नहीं मिला है।
आज हम आपको भारतीय क्रिकेट में नई दीवार के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एक खबर के अनुसार, चेतेश्वर पुजारा की संपत्ति 2 मिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 15 करोड़ रुपए के बराबर है।
उनकी अधिकांश आय और कुल संपत्ति क्रिकेट से आई थी। उनकी मासिक आय और वेतन 10 लाख रुपए से अधिक है। यानी वह साल के 1 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। उनके पास गुजरात में एक शानदार घर है। पुजारा को इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं ये तो समय ही बता सकता है।