YouTube Music का सबसे बेस्ट फीचर: बिना इंटरनेट के भी बजेंगे आपके फेवरेट गाने, जानें 'Smart Downloads' का सीक्रेट

R

PC: INDIA TV HINDI

यात्रा करते समय या नेटवर्क न होने की स्थिति में पसंदीदा गाने न सुन पाना एक बड़ी समस्या बन जाता है। अक्सर लोग हर गाने को मैन्युअल रूप से डाउनलोड करना भूल जाते हैं। गूगल का म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube Music इस समस्या का समाधान एक बेहतरीन इन-बिल्ट फीचर के ज़रिए देता है, जिसका नाम है 'Smart Downloads'।

यह फीचर आपकी म्यूजिक सुनने की आदतों और पसंद को समझकर आपके पसंदीदा गानों को अपने आप बैकग्राउंड में डाउनलोड कर लेता है। इसके बाद जब भी आपका फोन ऑफलाइन मोड या बिना इंटरनेट के होगा, आप बिना किसी रुकावट के अपने गाने सुन सकेंगे।

YouTube Music में Smart Downloads इनेबल करने का तरीका
YouTube Music ऐप खोलें: अपने स्मार्टफोन में YouTube Music ऐप ओपन करें।

Profile पर जाएं: ऊपर दाईं ओर दिख रहे अपने Profile Icon पर टैप करें।

Downloads & Storage चुनें: मेनू में से 'Downloads' या 'Settings' में जाकर 'Downloads & storage' का ऑप्शन चुनें।

Smart Downloads को ON करें: वहां दिख रहे 'Smart Downloads' के टॉगल बटन को ऑन कर दें।

गानों की सीमा तय करें: आप अपनी पसंद के अनुसार डाउनलोड होने वाले गानों की संख्या (जैसे 100 से 500 गाने) की सीमा तय कर सकते हैं।

From Around the web