Google पर नहीं दिखेगी आपकी Facebook Profile! बस बदलें ये एक Setting

आजकल सोशल मीडिया सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने का जरिया नहीं है, बल्कि आपकी ऑनलाइन पहचान का भी एक बड़ा हिस्सा है। ऐसे में अगर कोई आपका नाम गूगल पर सर्च करे और आपकी फेसबुक प्रोफाइल भी सर्च रिजल्ट्स में दिखाई दे, तो यह हर किसी को पसंद आए, जरूरी नहीं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फेसबुक प्रोफाइल गूगल जैसे सर्च इंजन पर आसानी से दिखाई न दे, तो फेसबुक में इसके लिए एक प्राइवेसी सेटिंग्स मौजूद है।
हालांकि, इस सेटिंग को बदलने के बाद आपकी Profile इंटरनेट से पूरी तरह गायब नहीं होगी। यह मुख्य रूप से सर्च इंजन्स को आपकी फेसबुक प्रोफाइल को सर्च रिजट्स में दिखाने से रोकने के लिए है।
फेसबुक प्रोफाइल को गूगल सर्च से कैसे हाइड करें?
सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को खोलें और Menu में जाएं। इसके बाद Settings & Privacy पर टैप करें और फिर Settings खोलें।
अब प्राइवेसी से जुड़ी Settings में जाएं। यहां आपको How people find and contact you जैसा विकल्प दिखाई दे सकता है। इस सेक्शन को खोलने के बाद नीचे की तरफ आपको एक विकल्प मिलेगा:
“Do you want search engines outside of Facebook to link to your profile?”
अगर यह विकल्प ऑन है, तो सर्च इंजन्स आपकी फेसबुक प्रोफाइल को अपने रिजल्ट्स में दिखा सकते हैं।
अपनी प्रोफाइल को सर्च इंजन से हाइड करने के लिए इस सेटिंग को ऑफ कर दें। फेसबुक आपसे कंफर्मेशन भी मांग सकता है। उसे कंफर्म करने के बाद आपकी प्रोफाइल को बाहरी सर्च इंजन्स से लिंक करने की अनुमति बंद हो जाएगी।
ध्यान रखें ये बात
इस सेटिंग को ऑफ़ करने का मतलब यह नहीं है कि आपकी प्रोफाइल तुरंत गूगल से गायब हो जाएगी। सर्च इंजन्स को अपने पुराने रिजल्ट्स अपडेट करने में कुछ समय लग सकता है। इसके अलावा, फेसबुक के अंदर आपकी प्रोफाइल को कौन खोज सकता है, यह अलग प्राइवेसी सेटिंग्स पर निर्भर करता है।
