Whatsapp पर किसी का नंबर सेव किए बिना भी उसे भेज सकते हैं मैसेज, आजमाएं ये आसान तरीका

f

pc: hindustan

कई बार हमें किसी ऐसे व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मैसेज करना चाहते हैं जिनका हम कॉन्टैक्ट सेव नहीं  करना चाहते हैं। हम नहीं चाहते हैं उन्हें हमारी प्रोफाइल फोटो या कोई पर्सनल डिटेल दिखाई दे। ऐसे में फोन की Contact List में नंबर सेव करना जरूरी नहीं है। व्हाट्सएपमें बिना नंबर Save किए भी सीधे चैट शुरू की जा सकती है।

बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने का तरीका

इसके लिए आपको किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस WhatsApp में इन स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले WhatsApp खोलें और Message Yourself चैट पर जाएं।

अब चैट में उस मोबाइल नंबर को लिखें, जिस पर आप मैसेज भेजना चाहते हैं।

नंबर खुद को Send कर दें।

इसके बाद भेजे गए नंबर पर टैप करें।

नंबर से जुड़ी जानकारी के साथ आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।

यहां Message विकल्प पर टैप करें।

अब उस नंबर के साथ एक नई चैट विंडो खुल जाएगी।

यहां से आप बिना नंबर Save किए सीधे मैसेज भेज सकते हैं।

इसी जगह आपको जरूरत के अनुसार कॉल या वीडियो कॉल से जुड़े विकल्प भी दिखाई दे सकते हैं।

From Around the web